मसूरी। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और सुशासन तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामन्दिर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ग में किया गया जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गये। यह आयोजन देश भर के विभिन्न राज्यों के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में बड़े स्तर पर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल से अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक कमल शर्मा, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सभासद विजय रमोला, विजय बिंदवाल, सचिन पंवार, सहित विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।

