मसूरी। जिला योजना समिति सदस्य के लिए नगर पालिका परिषद के सभासदों ने कचहरी प्रांगण में मतदान किया। जिसमें सभासद पवन थलवाल व गीता कुमाई के बीच कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें सभासद पवन थलवाल ने एक मत से जिला योजना समिति सदस्य पर जीत दर्ज की। पवन थलवाल को 7 व गीता कुमाई को 6 मत मिले।
सभासद पवन थलवाल ने जीत के नगर पालिका सभासदों सहित प्रतिद्वदी का भी धन्यवाद किया व कहा कि उनकी प्राथमिकता जिला योजना के तहत मसूरी के हित में होगी उसे धरातल पर लाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही मसूरी को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि सभासदों ने उन पर भरोसा जताया उसे कायम रखने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पालिका के सभी 13 सभासद एक परिवार के सदस्य है व उसकी मुखिया पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी है सभी का प्यार मिला। हार जीत तो लगी रहती है लेकिन प्रतिभाग करना बड़ी बाद है। उन्होंने कहा कि चुनाव शहर हित के लिए किया जाता है जिसमें मेरी जीत हुई व उसके बाद सभी एक है व मसूूरी के विकास व यहां की जरूरत के अनुसार योजनाओं को लाने का प्रयास किया जायेगा। मसूरी पर्यटक स्थल है उसके हिसाब से जिला योजना के अंतर्गत योजना लाने का प्रयास करेंगे। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं की गयी। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि जिला योजना की एक सदस्य के लिए मतदान होना था जिसमें तीन सदस्यों ने नामांकन किया था जिसमें एक सभासद ने नाम वापस ले लिया था व दो सभासदों के बीच मतदान हुआ जिसमें पवन थलवाल ने एक मत से विजय प्राप्त की जबकि गीता कुमाई को छह मत मिले।

