मसूरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत योग सत्र का भव्य आयोजन मसूरी पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें योग गुरु कोमल सेमवाल ने सभी को योग की विस्तृत जानकारी दी और अभ्यास करवाया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पहला सुख निरोगी काया के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। योग के अनेक फ़ायदे हैं, लचीलापन और संतुलन, तनाव में कमी, हृदय स्वास्थ्य, बेहतर नींद, रोग प्रतिरोधक क्षमता, दर्द से राहत, एकाग्रता और ऊर्जा आदि। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे और 225 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

