सार्वजनिक मार्ग पर झगड़ा व  हुडदंग करने वाले 2 महिला व लड़कियों को पुलिस ने हिरासत मे लिया।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। गत रात्रि साढे ग्यारह बजे नगर पालिका मसूरी टाउन हॉल से पिक्चर पैलेस की जाने वाली रोड पर दो लड़कियां आपस में झगड़ा हुड़दंग करने लगी जिस पर दोनों लड़कियों की माताएं भी वहां पहुंचकर दोनों लड़कियों को छुड़ाने के बजाय आपस में झगड़ा में हुड़दंग करने लगी। जिस पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार द्वारा एवं चौकी प्रभारी कुलड़ी थाना मसूरी महिला उपनिरीक्षक संयोगिता एवं महिला पीएसी पुलिस बल की मदद से दोनों पक्ष को लेकर थाना मसूरी पहुंचे व पुलिस ने धारा 81 पुलिस एक्ट में विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने झगड़े के समय ही पुलिस द्वारा झगड़ा व हुड़दंग करने वाले 2 महिला  को अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जिनका चालान किया गया उनमें राधिका पत्नी दिनेश निवासी खरोला निवास मसूरी, दुर्गा पत्नी प्रवीण निवासी जाफर हॉल कुलड़ी मसूरी, दीपांजलि पुत्री दिनेश निवासी खरोला निवास मसूरी व पूजा पुत्री प्रवीण निवासी जाफर हॉल कुलड़ी मसूरी है।