मसूरी। नगर पालिका परिषद की बैठक में आगामी 6 अक्टूबर से होने वाले शरदोत्सव की समीक्षा की गयी व बा्रेशर लॉच किया गया। इस मौके पर पालिका सभासदों सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
नगर पालिका सभागार में पालिका बोर्ड बैठक में शरदोत्सव में होने वाले व्यय जिसमें सजावट, टेंट, फोटोग्राफी, खेल, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यंक्रमों आदि को सर्व सम्मति से वित्तीय स्वीकृति दी गयी। बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सभी के सहयोग से शरदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि पालिका हर स्तर पर शरदोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास कर रही है व इसके तहत जहंा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां टाउन हाल में होंगी वहीं शहर के विभिन्न स्थानों में लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे वहीं विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद शरदोत्सव का ब्रोशर लांॅच किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी,अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, रजनीश डोबरियाल, संदीप साहनी, रूपंचंद, मोहन पेटवाल, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पंकज खत्री, पवन थलवाल, अमित भटट, सचिन गुहेर, जसबीर कौर, रणवीर कंडारी, नामित सभासद विजय बुटोला, विजय रमोला, अनिल गोयल, कुशाल राणा, अनीता धनाई सहित विभिन्न समितियों के सदस्य व कोर कमेटी सदस्य मौजूद रहे।