मसूरी। एमपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय में पूरी तैयारी कर ली गयी है। वहीं पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच कल मतदान होगा व मतदान के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जायेगें व चुनाव परिणाम के बाद विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी जायेगी।
एमपीजी कालेज में कल होने वाले छात्र संघ चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गयी है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार ने बताया कि लिंगदोह समिति की गाइड लाइन पर छात्रसंघ चुनाव किए जायेगे व इसके किसी भी प्रकार की छूट या उलंघन नहीं होने दिया जायेगा। छात्रसंघ चुनाव में 366 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे व मतदान 29 सितंबर को प्रातः नौ बजे मतदान शुरू हो जायेगा व डेढ़ बजे तक मतदान होगा व मतदान होने के बाद मतपत्रों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की जायेगी व परिणाम आने के तत्काल बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है, पुलिस प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की है। वहीं बताया कि मतदान के दौरान आई कार्ड व फीस की रसीद लाना अनिवार्य होगा व उन्ही को मतदान करने दिया जायेगा। जिसके तहत जिन छात्रों ने आई कार्ड नहीं लिए है उन्हें आई कार्ड बनाकर दिए जा रहे है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी डा. अमिताभ भटट व डा. रमेशपाल चौहान भी मौजूद रहे।