पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी से पूछे 16 सवाल, कहा जनता के बीच जायेंगे।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी को आड़े हाथों लेते हुए 16 सवाल दागे व उनका उत्तर मांगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले 15 साल में मसूरी की जनता को ठगने का कार्य किया है व जितने कार्यों की भाजपा के बड़े नेताओं ने घोषणा की उनमें से एक भी धरातल पर नहीं आया। उन्होंने कहाकि अब हाल यह हो गया है कि मंत्री जोशी किसी के सवाल का उत्तर नहीं दे रहे व भाग रहे हैं।
मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड के निकट एक होटल के सभागार में शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के बदलाव की लहर चल रही है व जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है व जनता ने मन बनाया है कि वर्तमान सभा को उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा का दौरा किया व देखा कि जनता में परिवर्तन की लहर बनी है। मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोश्ज्ञी ने जो भी घोषणा गत 15 वर्ष में की सभी झूठी निकली। वह आज भी शिलान्यास कर रहे है लोकार्पण नहीं कर रहे व घोषणा मंत्री बने है व अब वह मीडिया के सवालों से भाग रहे है। उन्होने कहा कि विधानसभा की हालात बड़ी खराब है व जनता बदलाव मांग रही है व जनता इन्हें घर बिठाने का कार्य करेगी। मंत्री जोशी ने हाई कोर्ट में चल रहे आय से अधिक सपत्ति पर कहा कि वह बरी हो चुके है जबकि वह बरी नहीं हुए वहीं सैन्य धाम घोटाला कर शहीदों का अपमान किया है। मसूरी में चार सौ करोड़ की टनल बन रही है वह आज तक नहीं बनी,मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल में शिफनकोर्ट में मजूदरों को आवास बनाने का शिलान्यास किया था आज तक नहीं बने, मसूरी के लिए पांच पार्किगों की घोषणा की एक नहीं बनी, शटल सेवा बंद है, पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की पार्किग कहा है। मसूरी में सिविल अस्पताल में डायलिसिस खोलने की घोषणा की आज तक वह नहीं बना यहां तकि कि आईसीयू तक शुरू नहीं हो पाया। सेटमेरी अस्पताल को पुनःशुरू किया जायेगा वह शुरू नहीं हुआ। मसूरी में भिलाडू स्टेडियम में वन विभाग की स्वीकृति मिल गयी वह नहीं मिली उन्होंने किस आधार पर कहा व अगर स्वीकृति मिली तो दिखायें। तहसील की घोषणा की वह आज तक नहीं बनी, शहीद स्थल पर म्यूजियम की घोषणा की वह कहा बना, वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा की वह कहां है, नोटिफाई व डिनोटिफाइड का आज तक निस्तारण नहीं हुआ आम जनता आवास बनाने ेके लिए तरस रही है, मास्टर प्लान की बात की वह नहीं बना, एलकेडी रोड की दशा आज तक नहीं सुधरी, बुरासंखा की झील कहां बनी, गढ मोटीधार रोड बनाने की घोषणा की वह नही बनी न ही क्यारा धनोल्टी रोड बनी, मसूरी में वेंडर जोन कहां बना, वेडर लगातार धरना दे रहे है। उन्होंने कहा कि वह मसूरी में जनता मांगे बदलाव अभियान शुरू कर रहे है व पूरी विधान सभा में जाकर उनके भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे, घर घर जाकर उनके कारनामों से अवगत करायेगे। एमपीजी कालेज में रोजगार परक विषय की घोषणा की वह नहीं हो पाया, गोल्फकार्ट माल रोड पर चलाने की बात की वह बंद कर दी गयी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज चुनाव जीतने के लिए किसी भी निचले स्तर पर जाने को तैयार है। उन्होने कहा किच्छा में नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के थप्पड़ मारा जो निंदनीय है वहीं मुख्यमंत्री ने अनुरोध है जो ऐसे कार्यकर्ता है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
इस मौके पर उन्होंने एक पोस्टर लॉच किया जिसमें सभी सवाल लिखे है व इसे जनता के बीच ले जाया जायेगा व उनसे जबाव मांगा जायेगा साथ ही उनके भ्रष्टाचार की पोल खोली जायेगी।