मसूरी। मसूरी एमपीजी कालेज में 29 सिंतबंर को होंगे व नामांकन 24 सितंबर को किया जायेगा। जिसके साथ ही छात्र संगठन चुनाव की तैयारियों व प्रत्याशियों के चयन में जुट गये है।
एमपीजी कालेज चुनाव अधिकारी डा. अमिताभ भटट ने चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि लिंगदोह समिति की दी गयी संस्तुतियों तथा उत्तराखंड शासन के यथा संशोधन के क्रम में प्राचार्य डा. सुनील पंवार के कार्यालय में एक बैठक छात्रसंघ चुनाव समिति की की गयी, जिसमें लिए गये निर्णयों के बाद छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी। जिसमें छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के साथ ही छह कार्यकारणी सदस्यों के चुनाव होंगे, इसमें सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद छात्रा हेतु आरक्षित किया गया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन 24 सिंतबंर को अपराहन दो बजे से 4 बजे तक किया जायेगा, 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक की जायेगी व जांच के बाद सही पाये गये नामांकन पत्रों के प्रत्याशियों की जानकारी दी जायेगी, नामांकन वापस लेने के लिए 25 सिंतबर को अपराहन 3 से 4 बजे का समय रखा गया है, वहीं इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। मतदान 29 सिंतबंर को प्रातः 9 बजे से अपराहन डेढ बजे तक महाविद्यालय के बुरांश सभागार में होगा व 29 सिंतबंर को ही अपराहन 3 बजे से मतगणना शुरू की जायेगी व परिणाम घोषित किए जायेगे।