एमडीडीए ने संपत भवन डिक रोड पर अवैध निर्माण सील किया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। एमडीडीए ने संपत भवन डिक रोड मसूरी में इंद्रेश गोयल के बिना स्वीकृति के मुख्य भवन व आउट हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें संयुक्त सचिव के आदेश पर सील किया गया।
इन्द्रेश गोयल, सम्पत भवन डिक रोड मसूरी द्वारा बिना स्वीकृति प्राप्त किये  पूर्व निर्मित मुख्य भवन व आउट हाउस में भवन के अन्दर आरसीसी, कालम व बीम का निर्माण कार्य किया जा रहा था वहीं पहाड खुदान कर पुस्तो व आरसीसी दीवार का कार्य किया जा रहा था। जिस पर उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 संशोधन अधिनियम, 2009 के अन्तर्गत के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में वाद योजित किया गया। नोटिस दिए जाने व कार्य रोके जाने के बाद भी कार्य किया जाता रहा, वहीं विभाग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया व तिधि निर्धारित की गयी। जिसमें उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृति सम्बन्धी दस्तावेज और न ही सन्तोषजनक लिखित जवाबदावा प्रस्तुत नही किया गया। सम्बन्धित क्षेत्रीय अभियन्ताओ की पूर्व आख्या के अनुसार उपरोक्त स्थल पर पूर्व निर्मित मुख्य भवन व आउट हाउस में भवन के अन्दर आरसीसी कालम व बीम का निर्माण कार्य किया जा रहा है एवं पहाड खुदान कर पुस्तो व आरसीसी दीवार का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय अभियन्ताओ के अनु्सार विपक्षी द्वारा मौके पर लगभग 20.मी. लम्बाई में तथा 1.50 मी. ऊचाई में आरसीसी दीवार का निर्माण किया गया है। मुख्य भवन के साथ भी लगभग 1500 मी. लम्बी व 4.मी. ऊची आरसीसी वॉल बनाई गयी है। स्थल पर लगभग 25.मी. लम्बा व 5 मी. ऊँचा तथा लगभग 15मी. लम्बा तथा 2मी. ऊँचा पुस्ता का निर्माण किया गया है। पूर्व निर्मित स्ट्रक्वर व भवन के अन्दर आरसीसी के 12 कालम लगभग 2.50 मी. ऊँचाई के साथ में बीमो का भी निर्माण किया गया है ताकि पूर्व निर्मित स्ट्रक्वर को ध्वस्त करके नवनिर्माण किया जा सके। एक पूर्व निमित भवन के सम्मुख लगभग18 गुणा 4मी. के क्षेत्र में प्रोजेक्शन स्लैव का निर्माण किया गया है तथा इसी के साथ लगभग 18मी. लम्बाई की आरसीसी वॉल का निर्माण किया गया है। प्रागण में पीछे की ओर खनन के साथ-साथ एलशेप मे ंलगभग 20मी. लम्बाई में तथा 4मी. ऊचाई में एक पुश्ते का निर्माण किया गया है। विपक्षी द्वारा मुख्य द्वार के पास दो स्थानो पर भी खनन कार्य किया गया है। जिस पर संयुक्त सचिव ने एमडीडीए के अभियंताओं की आख्या के आधार पर समस्त अवैध निर्माण के विरूद्ध सील का आदेश किया। जिस पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव, उदय नेगी, इंद्रदेव नौटियाल ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि अवैध निर्माणों पर लगातार इस तरह सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध निर्माण पर अंकुश लगाया जा सके।