बजरंग दल व हिंदू परिषद ने स्कूली बच्चों को हनुमान अंश फिल्म दिखाई। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने लाइब्रेरी स्थित रिट्ज सिनेमा हाल में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज के बच्चों को हनुमान अंश फिल्म दिखाई जिसका उददेश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धर्म से जोड़ना व उनके अंदर संस्कार निर्माण करना था।
बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने हनुमान अंश फिल्म के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धर्म के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर बच्चों ने हनुमान अंश देखकर भारतीय धार्मिक पंरपराओं का ज्ञान अर्जन किया। इस मौके पर बजरंग दल अध्यक्ष आदर्श शर्मा ने कहा कि हनुमान अंश बच्चों को दिखाने का उददेश्य यह है कि बच्चों में भारतीय संस्कृति के बारे में बताना, हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करने के साथ ही बच्चों में संस्कार पैदा करना है। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर के पंचास से अधिक बच्चों सहित महिलाओं को अनंमान अंश दिखाई गयी ताकि बच्चों में भारतीय संस्कृति जागृत हो, धर्म के बारे में जानकारी रखना, व समाज में जो विकृति आ रही है उससे बच्चों को दूर रखना है। ताकि समाज आगे बढ सके। वहीं उन्होंने बताया कि शाम को हनुमान मंदिर कचहरी परिसर में शहर की सुख समृद्धि के लिए हवन किया गया। इस मौके पर संदीप सिंह, आदर्श शर्मा, ईश्वरी दत्त बरमोला, रितेश, योगेश, विजय रमोला, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।