मसूरी। मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित मेजर ध्यानचंद स्मृति सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में सीनियर बालिका में स्टील प्लांट भिलाई, सीनियर बालक में रॉक ब्लू क्लब, जूनियर बालिका में एमपीएस, जूनियर बालक में एमपीएस बी, सब जूनियर बालक में एमपीएस ने बाजी मारी।
मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित सीनियर बालिका में खालसा क्लब कोलकाता व स्टील प्लांट भिलाई के बीच कड़ा मुकाबला हुआ व निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी जिसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में स्टील प्लांट भिलाई ने खालसा कोलकाता को 4-3 से हराकर खिताब कब्जाया। वहीं सीनियर बालक में रॉक ब्लू क्लब ने मफलिंक्स एमपीएस को 3-0 से हराकर खिताब कब्जाया। वही जूनियर बालक में एमपीएस बी ने एमपीएस ए को 2-0 से हराकर खिताब कब्जाया वहीं बालिका वर्ग में एमपीएस ने वाइनबर्ग एलन को 1-0 से हराकर खिताब कब्जाया। सब जूनियर में एमपीएस ने ताज क्लब को 3-0 से हराकर खिताब कब्जाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गणेश जोशी व विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, आदि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। सीनियर बालिका में स्टील प्लाट की ममता, सीनियर बालक में रॉक ब्लू के साहिल, जूनियर बालिका में एमपीएस की मिगाना, बालक में आदित्य, सबजूनियर में हिमांशु को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल दिवस पर आयोजित मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन बधाई की पात्र है कि उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतो के खिलाड़ियों को बुलाकर प्रतियोगिता करवायी। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत का अंतर मायने नहीं रखता, इससे बच्चों में आत्म विश्वास पैदा होता है व मन तथा शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति बच्चों की रूचि कम हो रही है जो ंिचता का विषय है। उन्हांेने कहा कि मसूरी में खेल के मैदान की कमी खलती है जबकि मसूरी के खिलाडियों ने तीन बार ओलंपिक में खेला व स्वर्ण पदक जीता उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगली प्रतियोगिता भिलाडू खेल मैदान में होगी। उन्होंने कहा कि मसूरी का खिलाड़ी भारत की टीम में होना चाहिए इसके लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन लगातार कई वर्षों से आर्थिक संसाधनों की कमी के बाद भी प्रतियोगिता करवा रहे है व देश के विभिन्न राज्यों की टीमों को प्रतियोगिता में बुला रहे है इसके लिए एसोसिएशन बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जीत हार मायने नहीं रखती बल्कि प्रतिभाग करना बड़ी बात है। इस मौके पर एसएसए के अध्यक्ष सूरत सिह रावत ने सभी मसूरी पब्लिक स्कूल सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, अनुज तायल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सुरेश गोयल, रूपचंद, बीएस नेगी, राजेंद्र शाह, सौरभ सोनकर, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।