रोटरी सी. एल.ठकराल स्मृति अंतरविद्यालयी अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता वाइनबर्ग ने जीती

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
 मसूरी। रोटरी क्लब  मसूरी जी. एल. ठकराल स्मृति अंतरविद्यालयी अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में में क्षेत्र के आठ प्रमुख विद्यालयों के प्रतिभागियों ने
 “लोकतंत्र प्रदर्शन से नहीं, बल्कि संवाद से फलता-फूलता है। विषय पर  अपने तर्कों में आत्मविश्वास, आलोचनात्मक चिंतन और संवाद कौशल का उच्च स्तर प्रस्तुत किया, जिससे विषय पर उनकी गहन समझ और चिंतनशीलता झलकती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष रोटेरियन अश्विनी मित्तल ने किया। शैलेंद्र करणवाल ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों, निर्णायकों तथा उपस्थित अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। पीपी शलभ गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। न्यू जेनरेशन निदेशक रोटेरियन रजत अग्रवाल ने विजेताओं के नामों की घोषणा की, जिसमें
सर्वश्रेष्ठ वक्ता: भुवि हांडा, वाइनबर्ग एलन स्कूल,
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता मेघा कंडारी, मसूरी पब्लिक स्कूल,
सर्वश्रेष्ठ प्रतिवाद वक्ता: दीपान्विता सेन्याल, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल रहे जबकि ओवर आल ट्रॉफी
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय वेसिनबर्ग एलन स्कूल ने जीती
निर्णायक मंडल में आईटीएम के निदेशक  एस. पी. डोभाल,  प्रमोद कपूर तथा रोटेरियन अशोक कोहली शामिल थे। इस मौके पर डोभाल  ने प्रतिभागियों की उत्कृष्ट तैयारी और विषय पर उनके व्यापक दृष्टिकोण की सराहना की तथा प्रतियोगिता को विचारों के स्वस्थ आदान-प्रदान का आदर्श उदाहरण बताया। प्रतियोगिता मेंओक ग्रोव स्कूल,
वाइनबर्ग एलन स्कूल
सेंट जॉर्ज कॉलेज
मसूरी पब्लिक स्कूल
सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल
सीजेएम वेवरी कॉन्वेंट
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल
मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने भाग लिया।
कार्यक्रम में क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पीडीजी रणबीर सिंह, पीपी सुरेश अग्रवाल, पीओ मनमोहन करणवाल, पीपी एन. के. साहनी, पीपी शैलेंद्र करणवाल, पीपी फिरोज अली, पीपी विपुल मित्तल, पीपी संजय जैन, पीपी शलभ गर्ग, रोटेरियन रजत अग्रवाल, रोटेरियन शिवम अग्रवाल, रोटेरियन टी. एस. मंचंदा, रोटेरियन मयूर गर्ग, पीई योगिता गोयल तथा अध्यक्ष रोटेरियन अश्विनी मित्तल विशेष रूप से शामिल थे।
रोटरी क्लब ऑफ मसूरी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सी. एल. ठकराल स्मृति प्रतियोगिता विद्यार्थियों को आलोचनात्मक सोच, प्रभावशाली वक्तृत्व, आत्मविश्वास और लोकतान्त्रिक मूल्यों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने और सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के प्रति क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित करता है। अंत में
पीई योगिता गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।