उपराष्ट्रपति के आगमन पर की गयी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, रोड खाली करने के साथ दुकाने बंद करवायी गयी। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन्न लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी सुबह पौने ग्यारह बजे सड़क मार्ग से पहुंचे। जहां उन्होंने अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। व उसके बाद दोहपर दो बजे सड़क मार्ग से वापस लौट गये। इस दौरान देहरादून से मसूरी तक कड़ी संरक्षा व्यवस्था की गयी।
उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कडी संुरक्षा व्यवस्था की थी मौसम खराब होने के कारण वह देहरादून से मसूरी सड़क मार्ग से आये व उनकी सुरक्षा में पूरे मार्ग पर पुलिस तैनात रही व यातायात को बंद रखा गया। लाइब्रेरी से अकादमी तक सभी दुकानों के शटर गिरवा दिए गये व गांधी चौक पर पूरा यातायात रोक कर रखा जिस कारण बड़ी भीड लग गयी। अकादमी पहुंचने पर उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया व दोपहर का भोजन ग्रहण करने के बाद दो बजे सड़क मार्ग से ही वापस देहरादून गये।