मसूरीं। पर्यटन नगरी में देर रात्रि को शहीद भगत सिह चौक पर पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। आये दिन पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट होने से शहर में दहशत पैदा हो गयी है। रात के समय घर से निकलना किसी खतरे से खाली नहीं है।
पर्यटन नगरी में गत देर रात्रि को पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना किस कारण हुई इसका पता नहीं चल पाया है न ही किसी पक्ष ने अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर दी है। लेकिन यह शहर के लिए ठीक नहीं है इससे पर्यटन प्रभावित होगा वहीं लोगों में भय का माहौल पैदा होगा। इस झगड़े के बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा जब कि सौ मीटर पर पुलिस चौकी है। इस संबंध में कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मारपीट करने वालों को चिन्हित कर रही है ताकि शीघ्र इसं संबध में कार्रवाई की जा सके। मसूरी में इस सीजन भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थलों पर पर्यटकों के साथ छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट होती रही है। इससे मसूरी की छवि धूमिल हो रही है। इस क्षेत्र में आस पास शराब की दुकान, रेस्टोरेंट व बार भी है जो झगडे का कारण बनते हैं। वहीं शहर का माहौल खराब होता है। पुलिस को ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।