पर्यटन नगरी में स्ततंत्रता दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पर्यटन नगरी में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया वहीं सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 विभूतियों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल व गुलदस्ता देकर व 8 पर्यावरण मित्रों को स्मृति चिन्ह, शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस का सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया व सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया व पूरा क्षेत्र भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूज उठा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पूरा देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, उन्होंने शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व कहा कि आज जिस खुली हवा में हम सांस ले रहे है व आजादी से घूम रहे है उसके लिए बड़ी शहादतें दी गयी व ब्र्रिटिश सरकार के जुल्मों को स्वतंत्रतता सेनानियों से सहा। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत ने जो सम्मान खोया वह पाया था। ऐसे में उन्हें हृदय से नमन करते हैं व देश की एकता अखंडता की बात करते हैं, स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्यों को बोध कराता है, देश गौरव बना रहे अखंडता बना रहे उसके लिए वहीं जज्बात बनाने होंगे इसके लिए घर से शुरूआत करनी होगी तभी समाज व देश बदलेगा, संकीर्ण सोच से निकलकर समाज के बारे में सोचना होगा, निजि लाभ के लिए कोई कार्य न करें, क्षेत्र, जाति से पहले देश है, शहर में कई समस्यायें है जिसमें दोहरे मापदंड अपनाये जा रहे है उसे दूर करना होगा तभी ऐसे कार्य न करें जिससे दूसरे का

नुकसान हो, अगर बदलाव करना सीख लिया तो हम अखंड भारत व गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, ने भी संबोधित किया व देश व शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को नमन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, भाकपा के सचिव आरपी बडोनी, देवी गोदियाल, भाजपा युवामोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सभासद अमित भटट, गौरी थपलियाल, शिवनी भारती, सचिन गुहेर, विशाल खरोला, रणवीर कंडारी, पवन थलवाल सहित बड़ी संख्या मंे विभिन्न राजनैतिक दलों सामाजिक संगठनों व शहरवासियों सहित पर्यटक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशाल राणा एवं अनिल गोदियाल ने किया। अंत में पूर्ण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया।
बाक्स- स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वालों में मीना रावत, आदित्य शर्मा खेल, मरणोपरात स्व. ललित वर्मा खेल प्रशिक्षक, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोक गायिका मीना राणा, चिकित्सक डा. सुशील सैनी, धीरत सिंह तड़ियाल अग्निशमन अधिकारी, संदीप नौटियाल, विद्युत विभाग, नरेंद्र बिष्ट नगर पालिका सहित पर्यावरण मित्र मुकेश कुमार, कैलाश, नरेश, बाबू, रविंद्र ममता, मिथलेश व अमरीन है।
वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानांे, आईटीबीपी, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, आईटीएम, जल संस्थान, विद्युत विभाग, छावनी परिषद, एमडीडीए, कचहरी, कोतवाली, पर्यटन विभाग आदि में भी ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने व मसूरी प्रेस क्लब में अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने ध्वजारोहण किया। वहीं शहर के कई हिस्सों में संस्थाओं ने भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्वतंत्रता दिवस पर पूरे शहर के सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थलों को विद्युत प्रकाश से सजाया गया वहीं बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी मसूरी में स्वतंत्रता दिवस मनाया व अपने वाहनों में तिरंगा लगाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। वहीं स्कूली बच्चों ने प्रातः प्रभात फेरी निकाल कर देशभक्ति के नारों से आकाश को गुजायमान किया।