मसूरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने नगर पालिका मसूरी व होटल एसोसिएशन मसूरी के सहयोग से 50वीं आजादी की दौड़ क्रास कंट्री दौड का आयोजन किया जिसमें सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज के प्रतिभागियों ने परचम लहराया। दौड़ का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया।
शहीद स्थल झूलाघर मालरोड पर स्वतंत्रता दिवसी की पूर्व बेला पर आयोजित आजादी की दौड़ में मसूरी के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के अंडर 12 बालिका वर्ग में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की कश्मीरा ने पहला, सनातन की ही मिस्टी ने दूसरा व अलशहर ने तीसरा, सेंट क्लेयर्स की साक्षी पंवार ने चौथा व प्रिया रमोला ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स के अनुराग चमोली ने पहला, सनातन के प्रवीन ने दूसरा व गणेश ने तीसरा, अयान ने चौथा व कार्तिक ने पंाचवा स्थान हासिल किया। अंडर 14 बालिका में सनातन की प्रियांशी ने पहला, सेंट क्लेयर्स की आयशा रावत ने दूसरा, सनातन की संध्यया ने तीसरा, सनातन की साक्षी ने चौथा व सनातन की ही रितिका ने पंाचवा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में हैंपटन कोर्ट के माधव कंडारी ने पहला, सनातन के विक्की ने दूसरा, मसूरी गर्ल्स एंव ब्वाइज के प्रतीक ने तीसरा, सेंट क्लेयर्स के आरव सिंह ने चौथा व वाइनबर्ग एलन के रंजन ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर 17 बालिका में सनातन की ईशा ने पहला, सनातन की काजल ने दूसरा, सनातन की शीतल ने तीसरा, सनातन की शिवानी ने चौथा व तिब्बतन होम्स की तेंजिंग दोरजे शारपा ने पंाचवा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में तिब्बत होम्स के तंेजिग ने पहला, तिब्ब्तन होम्स के तेंजिन दावा ने दूसरा, तिब्बतन होम्स के हिसी संडोप ने तीसरा, हिलबर्ड के रमन ने चौथा व सरस्वती विद्या मदिर के रिशब ने पांचवा स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका में सनातन की दुर्गा ने पहला, सनातन की बबीता ने दूसरा, एमपीजी की ज्योति रमोला ने तीसरा, तिब्बतन होम्स की कर्मा मोटोक ने चौथा व सनातन की आंचल ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में क्यारकुली के साहिल रावत ने पहला, तिब्ब्तन होम्स के पेंबा ने दूसरा, रंजीत ने तीसरा, तिब्ब्तन होम्स के नोरबू टीछिरिंग ने चौथा व शिुश मंदिर के जगत ने पंाचवा स्थान हासिल किया। वैटरन बालिका में प्रियंका नेगी ने पहला, व बालक वर्ग मेें राजकुमार ने पहला व वसीम रजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने विजेतओं को पुरस्कार वितरित किए व कहा कि एसएसए ने बारिश को बावजूद स्वतंत्रता दिवस पर दौड की प्रतियोगिता करवायी जिसमें बच्चों में खासा उत्साह देखा गया व बारिश का कोई असर नहीं दिखा। उन्होनंे कहा कि संसाधनों व मैदान की कमी के बावजूद एमएसए लगातार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहा है व आने वाले समय में शीघ्र की भिलाडू मैदान मिल जायेगा उसके बाद खेल प्रेमी उसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। एमएसए के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने कहा कि एमएसए नगर पालिका व होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर पचासवी दौड करवा रहा है, हालाकि बारिश का मौसम होने के बाद भी प्रतिभागियों में पूरा उत्साह देखा गया। प्रतियोगिताएं बालक व बालिकाओं के लिए पांच कैटेगरी में करवायी गयी वही वैटरन दौड भी करवायी गयी। इस मौके पर एसोसिएशन में सचिव सौरभ सोनकर, रूपचंद, बीएस नेगी, सुरेश गोयल, अनिल गोदियाल, बिजेंद्र पुंडीर, अनुज तायल, राजेंद्र शाह, अनिल सिंह अन्नू, जगबीर भंडारी, मोहन नेगी, कविता नेगी, शैलेंद्र बिष्ट, विजय रमोला, प्रताप कंडारी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
