मसूरी। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस धूूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा वहीं 11 व 14 अगस्त को क्रासकंट्री दौड का आयोजन किया जायेगा, 15 अगस्त को टाउनहाल में देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें व 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
नगर पालिका सभागार में स्वतंत्रता दिवस के संबंध में बुलाई गयी बैठक की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने की जिसमें सभी विभागों के अधिकारी, सभी ंिहदी व अंग्रेजी स्कूलो के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों में प्रतिभाग किया व इस संबंध मंें सुझाव दिए। बैठक में तय किया गया कि नगर पालिका स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलायेगी, 15 अगस्त को प्रातः स्कूलों के बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे, सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः आठ बजे ध्वजारोहण किया जायेगा व सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा व वहां पर सभी स्कूलों के छात्र छात्राएं परेड करते हुए पहुचेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त व 14 अगस्त को क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा, 13 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें पूरा सहयोग,

राजनैतिक व सामाजिक संगठन प्रतिभाग करेंगे व 15 अगस्त को स्कूली बच्चों के बीच टाउन हाल में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रतियोगिता मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन व होटल एसोसिएशन के सहयोग से की जायेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्तराख्ंाड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, विधायक प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, पालिका सभासद जबसीर कौर, गौरी थपिलयाल, शिवानी भारती, अमित भटट, मदनमोहन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, आरपी बडोनी, बीएस नेगी, रूपचंद, सुरेश गोयल, परिवंद रावत, संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, मनोरंजन त्रिपाठी, एनके साहनी, मनोज सैली, सहित विभिन्न स्कूलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
