मसूरी। मसूरी पुलिस ने प्रातः चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके पास से चोरी किए गये 9 मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बरामद किए गये व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने सीज किया। बताया गया कि अभियुक्त पंजाब से मसूरी घूमने आये थे व घूमने फिरने में पैसे खत्म होने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
एसएसपी की सख्ती का असर दिखने लगा है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त, चौकिंग अभियान चलाये जाने हेतु कडे निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नियमित रूप से प्रभावी गश्त, चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम आज सुबह कोतवाली मसूरी से गश्त ड्यूटी हेतु रवाना पुलिस टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल नामक एक मोबाइल की दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सावधानी से तत्काल घेराबंदी कर दुकान के अंदर घुसे 2 अभियुक्तों को मौके से मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर अभियुक्तो के कब्जे से दुकान से चोरी किए 9 मोबाईल फोन व अन्य मोबाईल संबंधी उपकरण व दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों पंजाब से मसूरी घूमने आये थे तथा 2 दिन पूर्व उनके पास रखे सारे पैसे खत्म हो जाने के कारण वो चोरी की फिराक थे, परन्तु पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि चैकिंग एवं गश्त के कारण वो अपने मंसूबों को अजाम नही दे पाये। आज भी उनके द्वारा चोरी का प्रयास किया गया तो पुलिस द्वारा उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मसूरी में मु0अ0सं0 29/2026 अंतर्गत धारा 305, 317(2), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों में जगहीर सिंह उम्र- 38 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह, निवासी जसूवती गाँव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब, व तरणप्रीत सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गाँव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान, का, अजीत, होमगार्ड सोबत व अंकित थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी सुबह करीब तीन बजे हुई जो पास के सीसीटीवी में कैद हो गयी थी।
