मसूरी। शहर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के निधन, एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके देश व प्रदेश में दिए गये योगदान के बारे में जानकारी दी गयी।
शहर कांग्रेस सभागार में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट व पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजलि दी व हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम देश के महान व्यक्तित्व वाले थे जिन्होंने जीवन में असफलता को सफलता में परिवर्तित किया व एक समाचार पत्र बांटने वाले से लेकर देश के वैज्ञानिक बने जिन्हें मिसाइल मैन नाम दिया गया व उसके बाद राष्ट्रपति बने। उनके जीवन से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि जीवन में संघर्ष करते रहना चाहिए, व असफलता को सफलता में कैसे बदला जाता है उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने देश को आधुनिक हथियारों से लैस किया व शक्तिशाली मिसाइलें बनाकर पूरी दुनिया को लोहा मनवाया। उन्होंने पूरा जीवन सांधारण तरीके से व्यतीत किया व कभी भी दिखावा नहीं किया। जब उनकी मृत्यु हुई तो उनके आवास से छह जोड़ी कपड़े दो जोड़ी जूते व कुछ किताबें की मिली जो उनकी संपत्ति थी। वह महानता की प्रतिमूर्ति थे। वहीं उन्होंने प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व कहा कि उन्होंने भी पूरा जीवन ईमानदारी से जन संघर्ष करते हुए जिया। वह छात्र जीवन से राजनीति में आये दो बार डीएवी के अध्यक्ष रहे, एमपी का चुनाव लडा, व मजदूरों के हितो के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया वह उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रहे, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव रहे व उन्होंने मसूरी में भी इंटक का गठन कर यहंा विभिन्न विभागों में यूनियन को चलाया। उन्होंने भी जीवन में कभी कोई अपेक्षा नहीं रखी व साधारण जीवन जिया। उनकी मौत से उत्तराखंड ने एक ईमानदार कर्मठ नेता खो दिया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस भवन में देश के प्रथम नागरिक अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि व हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम साधारण परिवार से देश के सवोच्च पद राष्ट्रपति बने व वैज्ञानिक होने पर देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जिन्हें मिसाइल मैन नाम दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट ने भी छात्र जीवन मंे छात्र हितों के लिए कार्य किए व उसके बाद श्रमिक हितों के लिए कार्य किए। वहीं प्रदेश में काबीना मंत्री रहे व प्रदेश के विकास में अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि दोनो के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए व उनके बताये मार्ग व आदर्श पर चलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनासोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वीरेद्र कैंतुरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर,युवा प्रदेश महामंत्री जगपाल गुसांई, वसीम खान, पूर्व सभासद दर्शन रावत, मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, मामिल अली, तेजपाल रौथाण, केडी नौटियाल, महेशचंद, तहमीना खान, सुदेश सैनी, योगेश मल्ल, आदि मौजूद रहे।
