मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि को हुई भारी बारिश से मसूरी देहरादून मार्ग पानी वाले बैंड के पर भूस्खलन व पेड़ों के गिरने से बंद हो गया व रात भर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी व जेसीबी कार्य करते रहे व सुबह रोड खोला गया।
मसूरी देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से पानी वाले बैंड पर एक बार फिर रोड बंद हो गयी व दो घंटे रोड बंद रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से रोड को खोला व यातायात सुचारू हो गया। अब रोड पूरी तरह से खुल गया है व बड़े वाहन भी आने जाने लगे हैं। हालंाकि जहां पर रोड खुला है वहां पर रोड कच्चा होने के कारण वाहनों को धीमी गति से जाना पड़ रहा है जिस कारण वाहनों की कतार लग रही है, लेकिन रोड पूरी तरह से आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। रोड खुलने के बाद बडे वाहनों को भी आवाजाही के लिए खोला गया है व अब तेल के टैंंकर, बसे व ट्रक आदि भी चलने शुरू हो गये हैं। मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के निकट सड़क का एक हिस्सा धंसने से मार्ग बाधित हो गया था इसके बाद

लोक निर्माण विभाग और मसूरी वन प प्रभाग द्वारा पहाड़ी का एक हिस्सा काटकर मार्ग को आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया था लेकिन उसके बाद मार्ग पर पेड़ गिरने से एक बार फिर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी इसके बाद पुनः विभाग द्वारा सड़क को खोलने का प्रयास किया गया और एक बार फिर मसूरी देहरादून मार्ग छोटे बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे मार्ग की निगरानी की जाए और जहां पर भी पहाड़ी से मालवा आ रहा है उसे तुरंत हटाया जाए। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विगत दिवस मूलाधार बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा ढह गया था जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाया गया ताकि आवागमन में कोई परेशानी ना हो उन्होंने बताया कि अब मार्ग को छोटे-बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है और जहां पर भी खतरे की संभावना बनी हुई है उसे पर निगरानी रखी जा रही है और उसके ट्रीटमेंट के लिए अधिकारियों को कहा गया है।
