लंढौर से बाइक चोरी, एक सप्ताह होने पर भी नहीं चला पता।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। लंढौर सिविल अस्पताल रोड से एक बाईक रात्रि में चोरी हो गयी जिसकी कोतवाली में तहरीर दी गयी लेकिन अभी तक बाइक का पता नहीं चल पाया है।
नकुल निवासी भंडारी निवास किताबघर ने बताया कि उनकी बाइक संख्या यूके 07 एफए 7918 को गत छह जुलाई को लंढौर सिविल अस्पताल के नीचे खड़ी की थी लेकिन जब बाइक को लेने आया तो वहां नहीं थी। जिस पर बाइक को ढूढा लेकिन पता नहीं चला व उसके बाद कोतवाली में तहरीर दी लेकिन अभी तक बाइक का पता नहीं चल पाया है। नकुल ने पुलिस से आग्रह किया है कि उनकी बाइक का पता लगाया जाये व दोषी को कड़ी सजा दी जाय।