आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा पूर्ण करने पर भंडारे का आयोजन किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा पूर्ण होने पर दीपक कुमार व उनके परिजनों की ओर से सांई मंदिर के निकट भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में भक्तों सहित पर्यटकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दीपक कुमार व उनके परिजनों ने हाल ही में विषम परिस्थितियों में आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा संपन्न की जिसके बाद सकुशल पहुचने पर उन्होने भंडारे का आयोजन किया। वहीं प्रसाद ग्रहण के दौरान पर्यटकों व स्थानीय भक्तों ने भोले शंकर के जयकारे लगाये जिससे मसूरी का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर दीपक कुमार ने बताया कि वर्षों के इंतजार के बाद भी लोगो को ओम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन नहीं हो पाते वहां पर अधिकतर समय बादल छाये रहते है, लेकिन पहली बार जाने पर ही उन्हें दर्शन हो गये वहां जाने का रास्ता बेहद कठिन है, सन 2019 में केवल 700 श्रद्धालु ही वहां तक पहुंच पाये थे लेकिन इस बार मार्ग थोडा ठीक करवाया गया जिसके कारण इस बार रिकार्ड 45 हजार श्रद्धालु वहां तक पहुंच पाये। वहां पर इन दिनों भी माइनस पांच डिग्री तापमान रहता है। लेकिन जिन्हें दर्शन हो जाते है उन्हंे शुकून की अनुभूति होती है। उन्हांेने बताया कि यदि उन्हें अवसर मिला तो एक बार फिर से आम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन करने जायेंगे। इस मौके पर पूजा लाल, सभासद अमित भटट, देवेंद्र उनियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, पंकज गुप्ता, सुनील कुमार, सोनम अग्रवाल, भरत पंवार, सुधीर डोभाल, मनीष कुकसाल, दीपक, आर्यन मानवी आदि मौजूद रहे।