मसूरी। झडीपानी स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिकी पंरपराओं के साथ पूजा अर्चना कर की गयी। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
झडीपानी वार्ड नबंर एक स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर है, जिसे बने 56 वर्ष हो गये है लेकिन वह जीर्णशीर्ण हो चुका था, स्थानीय जनता व भक्तजनों ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया व मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस मौके पर मंदिर में पूजा अर्चना, अनुष्ठान व हवन किया गया व उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने शिव लिंग व हनुमान की प्रतिमा के दर्शन किए, मन्नतें मांगी व उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पंकज गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, गौरी रावत, आशीष रावत, अमित गुप्ता, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि व भक्तगण मौजूद रहे।
