मसूरी। भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एसआईआर और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करती रहती है। जिस कड़ी में मसूरी भाजपा मंडल की बैठक में वर्तमान में चल रही मतदाता सूची एसआईआर पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।
बैठक में अवगत कराया गया कि मसूरी विधानसभा से लगभग 14000 वोट कट गए हैं और लगभग 2500 नए वोट बने हैं। बैठक में मुख्य रूप से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण, मतदाता सूची से मृतकों और गलत पते वाले लोगों के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करना, जिन बहनों की शादी हो गयी है उनका नाम स्थानांतरण करवाना और जो बहनें शादी करके यहां आयी हैं उनका नाम लिखवाना, नए वोटर व ऐसे सभी युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं उनके नाम वोटर लिस्ट में चढ़वाना, व उनका वोटर कार्ड बनवाना, घुसपैठियों पर रोक लगाना, गलत नाम न चढे इस पर विशेष ध्यान देने आदि बिंदुओं पर मुख्यरूप से चर्चा की गयी व पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि वे अपने क्षेत्र में एसआईआर में सहयोग करे। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का विशेष जोर यह सुनिश्चित करने पर रहता है कि वोटर लिस्ट में किसी भी अवैध बाहरी या घुसपैठिए का नाम शामिल न हो। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गये कि वे बूथ स्तर पर बीएलए और स्थानीय पदाधिकारियों को वोटर लिस्ट की कमियों को दूर करने और गड़बड़ियों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। एसआईआर के के कार्य को जल्द पूरा करने के लिये कहा गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 8 शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सुरेंद्र राणा ने की। बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुड मोहन राणा, राकेश रावत, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, जगजीत कुकरेजा, अरूण कुमार, कुणाल रावत, अमित भटट, गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, आदि मौजूद रहे।
