विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब ने रा,प्रा विद्यालय झडीपानी में बच्चों को पौधे वितरित किए।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब ने रा,प्रा विद्यालय झडीपानी में बच्चों को पौधे वितरित किए।

मसूरी,। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने ए ग्रीन स्टेप टुवर्ड्स एनवायरनमेंट परियोजना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय झड़ीपानी में पौधा वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 38 पुष्पीय पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित की जा सके।
पौधा वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए रोटरीं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण और हरियाली को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन रजत अग्रवाल ने परियोजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को वितरित किए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित और विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की नींव बनेगा। विद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित एवं सुंदर बनाना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनेश संघल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश अग्रवाल तथा परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन रजत अग्रवाल सहित विद्याल के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।