मसूरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार छावनी परिषद में भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया वहीं पर्यावरण संे संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभाग करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार छावनी परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने बच्चों से पर्यावरण दिवस पर वार्ता की व बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर जानकारी दी। बच्चों ने भी वार्ता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदित शाह ने भी बच्चों के साथ पुष्पा पडियार के दिये गये सुझावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनका धन्यवाद् दिया। उन्होंने कहा कि पुष्पा पडियार हमेशा विद्यालय की सहायता करती है व बच्चों की मदद करती है। इस अवसर पर स्कूल में हुई आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन को सरहाते हुए बच्चों को उपहार भी दिये। अन्त में सभी ने पयावरण दिवस पर इस धरा को सुन्दर बनाने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर सहायक अध्यापक परविंद रावत सहित बच्चें मौजूद रहे।
