राहुल गांधी का दौरा स्थगित होने से कार्यकार्यक्रताओं में निराशा।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम की खराबी से स्थगित होने से मसूरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी व उनके मसूरी आने की प्रशासन व कांग्रेस की तैयारी धरी की धरी रह गयी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरा था जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था, जिसके तहत उन्हें अल्मोड़ा मे जन सभा व पौडी में पूर्व सैनिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करनी थी। वहीं रात्रि विश्राम मसूरी में करना था वहीं अगले दिन देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी थी। लेकिन राहुल गांधी पंत नगर तो पहुंच गये लेकिन वहां से आगे मौसम खराब होने के कारण हैलीकाप्टर नहीं उड़ पाया व पायलेट ने मौसम की गंभीर खराबी को देखते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया व उत्तराख्ंाड दौरा स्थगित कर वापस दिल्ली लौट गये। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर ने बताया कि राहुल गांधी उत्तराखंड की जनता से संवाद कर प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित थी। कोटद्वार में भी उनका कार्यक्रम निर्धारित था। इसके साथ ही रात्रि विश्राम मसूरी में करने के बाद अगले दिन देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह था व मसूरी में उनके आने के लिए सेंट जार्ज कालेज के हैलीपैड पर पूरी व्यवस्था कर दी गयी थी, वहीं कार्यकर्ताओं में उत्साह था व उनके आने पर शहर में बडे बडे होल्डिग लगाये गयेे थे लेकिन मौसम की खराबी व उनका दौरा स्थगित होने से उनकी तैयारी धरी की धरी रह गयी व कार्यकर्ताओं में निराशा दिखी। हालांकि उन्होने शीघ्र उत्तराखंड आने की बात की है।