जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को बाजपुर में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिले की कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।उन्होंने कहा यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। मंत्री जोशी ने कहा एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक सैनिक का पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में बड़ी बात है।
मंत्री जोशी ने कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमो चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने का आव्हान किया। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी आने वाले सभी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर विजयी होगी।
मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में प्रदेश में दिन प्रतिदिन दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़क एवं हवाई कनेक्टविटी, पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कृषि के क्षेत्र में आज प्रदेश में अनेक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 2030 तक भारत विश्व के नंबर एक उत्पादक देश होगा।
इसके लिए प्रदेश में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान के लिए देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और अक्टूबर माह तक के अंत तक यह सैन्य धाम बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा इसी प्रकार शीघ्र ही प्रदेश सरकार रूफ गार्डनिंग योजना शुरू करने जा रही है। जिससे लोग अपने छतों पर अब ऑर्गेनिक सब्जी का उत्पादन कर सकेंगे। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार एक विजन के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हमारा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिला प्रभारी सुरेश भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर उषा चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Kho game tại xn88 được phân loại theo chủ đề, nhà phát hành, mức cược và mức độ phổ biến – giúp bạn dễ dàng tìm được slot phù hợp với tâm trạng và ngân sách hiện tại. TONY07-05
Mình thích cách live net tv tối ưu giao diện mobile nên chơi trên điện thoại rất tiện và mượt. TONY07-08