मसूरी। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढते ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की राी मसूरी की ठंडी हवाओं व खुश गवार मौसम का आनंद लेने आ रहे है। दिन भर पर्यटक विभिन्न पर्यटक स्थलों मेे घूमने जाते हैं व शाम ढलते ही मालरोड का आनंद लेने आ जाते है। इन दिनों मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है व मालरोड के किनारे लगी बैंचों पर पर्यटक बैठकर यहां के खुशगवार मौसम व ठंडी हवाओं का आनंद लेने के साथ ही दून का विहंगम दृश्य देखने व्यू प्वाइंटों पर देखे जा सकते है।
पर्यटन सीजन शुरू होते ही मालरोड की रौनक बढ गयी है, शाम ढलते ही मालरोड पर पर्यटकों की चहल कदमी देखते ही बनती है। पहाड़ों की रानी मसूरी का मौसम पर्यटकों को खूब भाता है, गर्मी की तपन से बचने के लिए बड़ी संख्या मे पर्यटक मसूरी आ रहे है। शाम को मालरोड पर जगह जगह लगी बैंचों पर पर्यटक बैठकर यहां के मौसम का आनंद लेने के साथ दून के विहंगम दृश्य का आनंद लेते है, मालरोड पर कुलड़ी क्षेत्र में एक्सचेंज बिल्डिग के पास बने व्यू प्वाइंट पर शाम को बडी संख्या में पर्यटक दून के दृश्य व यहंा की शीतल हवा का आनंद लेने आते है। यह स्थान ऐसा है कि यहां पर दिन भर शीतल हवा चलती है व शाम को और ठंडी हवा चलती है जिसका आनंद लेने लोग बैंचों पर बैठे रहते है वहीं यहंा से दून का विहंगम दृश्य बहुत सुंदर नजर आता है व शाम को देहरादून में बिजली का प्रकाश किसी हीरे की खान से कम नहीं लगता जिसे देखते ही पर्यटक आनंदित हो जाता है। इस कारण यहां पर देर रात्रि तक अच्छी खासी संख्या में पर्यटक जुटे रहते हैं।ं