सीबीएसई इंटर परीक्षा परिणाम घोषित, मसूरी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम आने पर छात्र छात्राओं में खुशी की लहर छा गयी। मसूरी के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उकृष्ट प्रदर्शन किया। ओकग्रोव व वेवरली के छात्राओं ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए।
सीबीएसई इंटर परीक्षा में ओक ग्रोव स्कूल झडीपानी की माही खुराना ने विद्यालय टॉप किया उन्होेने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए वहीं दो विषयों में शतप्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर सुहाना कौशिक 95.8, तीसरे स्थान पर राज नंदनी 95 प्रतिशत, व चौथे स्थान पर डौली कुमारी 94.8 प्रतिशत रही। वेवरली की अन्विशा चौहान ने 98 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, वहीं सानवी यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, ख्ुाशी बरार व स्वास्तिका रावलोट ने ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं आदिरिका सोनी ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में अमीषा पंवार ने कामर्स वर्ग में 95 प्रतिशत अक लेकर विद्यालय में पहला, व वैष्णवी बिष्ट ने 91 प्रतिशत, दूसरा, मानविकी में रीवा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर पहला व  साईंस में अहाना झिल्डियाल ने 85 प्रतिशत अंक लेकर पहला व अभिनव पैन्यूली ने 73 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्ािाना हासिल किया। संभोटा तिब्बतन स्कूल इंटर सीबीएसई में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा जिसमें स्नेहा राणा ने 93.8 अंक लेकर विद्यालय में पहला, निशबा ने 91.2 अंक लेकर दूसरा, दिव्या राणा 90.8 लेकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं अवनि गुसांई 89.8 व हिमांशु राणा ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।