मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री व पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के पुत्र आर्यन देव उनियाल का जन्म दिन राधाकृष्ण मंदिर में मनाया गया। इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ व भजन आदि किए गये व आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आर्यनदेव उनियाल व उनके परिवार को बधाई दी।
राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित आर्यनदेव उनियाल जन्म दिवस पर सुंदरकांड का पाठ किया गया इसके बाद भजन आदि किए गये कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत ने भी भजन प्रस्तुत किया व अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांगे्रस अध्यक्ष जसबीर कौर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, तनु उनियाल, अग्रवाल महासभा के संरक्षक धनप्रकाश अग्रवाल, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, पालिका सभासद शिवानी भारती, अमित भटट, एमपीजी कालेज के प्राचार्य डा, सुनील पंवार, सहित लोगों ने आर्यनदेव उनियाल को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर इस मौके पर आर्यन देव उनियाल की धर्मपत्नी विदुषी निशंक, अनीता सक्सेना, भाजपा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार चंदोलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, विजय बिंदवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पुष्पा पडियार, संतोष आर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
