मजदूर संघ ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर बैठक में लिए गये निणर्यों पर अमल की मांग की।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मजदूर संघ ने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर मांग की कि पूर्व में हुई बैठक में लिए गये निर्णयों पर शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान किया जाय। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि बैठक में रिक्शा श्रमिकों के साथ सहमति हुई थी कि वैंडर जोन बेकरी हिल कार पार्किग में बनाया जाय, जिसमें इच्छुक रिक्शा श्रमिकों की विधवाओं को वेडर जोने में समाहित किया जाय, हाथ रिक्शा उन्मूलन के तहत पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर 1996 में पार्किग 7 रिक्शा श्रमिकों को दी गयी थी, उसे पुनः रिक्शा श्रमिकों को दी जाय ताकि वे स्वरोजगार कर सकें। पालिका द्वारा संचालित 14 गोल्फकार्ट अब नये रिक्शा श्रमिकों को आवंटित की जाय, व 40 नयी गोल्फ कार्ट शीघ्र मंगवाई जाय ताकि सभी 107 रिक्शा श्रमिकों को समायोजित किया जा सके। वही जो रिक्शा श्रमिक असमर्थ है, या विधवा महिलाओं को पांच लाख मुआवजा राशि की घोषणा की जाय ताकि उन्हें समायोजित किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ अध्यक्ष संपत लाल, महामंत्री सोबन सिंह पंवार, है।