मसूरी। शहीद स्थल पर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जब शहर कांग्रेस ने पुतला दहन किया तभी एक महिला पूजा लाल कुछ युवतियों के साथ मौके पर आयी व मिष्ठान वितरित करने लगी।
जब पूजा लाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से छात्रों पर अत्याचार कर लोक तंत्र का गला घोटा गया वह बडा की शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला हदन किया तो उनकी चिता जल रही है, व ऐसे अत्याचारी के अंत होने पर वह खुशी में मिष्ठान वितरित कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या केद्र सरकार ने की है, जिसका पुतला दहन होने के बाद उनका अंत कर दिया गया है जिस पर वह मिष्ठान वितरित कर रही है उन्होंने कहा कि यह युवाओं पर अत्याचार ही रावण राज है यह राम राज नहीं है, बच्चें अपने भविष्य को लेकर चिंतित है व केंद्र सरकार के लिखाफ आंदोलन कर रहे है लेकिन उसे केंद्र सरकार कुचल रही है, जिस तरह से रावण राज को समाप्त करने के लिए राम ने बानर सेना का उपयोग किया उसी तरह इस रावण राज को समाप्त करने के लिए काक्रोच सेना आ गयी है। उन्होंने कहा कि बच्चे कडी मेहनत कर परीक्षा देते है व उसके बाद पेपर लीक हो जाता है, व उन्हें आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा पूरे देश का युवा सरकार के विरोध में उतर गया है। इस मौके पर पूजा लाल, मानवी, ऑचल, निकिता, मोना, किरण, महक, ज्योति, प्रियंका, सुनीता, समा, विनीता, रीना, मधु आदि मौजूद रहे।
