मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरित किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने हनुमान जयंती पर श्री साई मंदिर कुलडी के समीप मालरोड पर हनुमान चालीसा का पाठ किया व उसके बाद प्रसाद वितरित किया।
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने हुनमान जयंती पर कुलडी मालरोड पर श्री साइंर् मंदिर के समीप हनुमान चालीका का पाठ किया व उसके बाद प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों सहित पर्यटकों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान से सुख शांति की कामना की। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में भगवान हनुमान को सबसे बडे राम भक्त के रूप में जाना जाता है तथा उनके पास अथाह ईश्वरीय शक्ति थी जिसके बल पर उन्होंने अपने पराक्रम से भगवान राम के रावण पर विजय में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर एसोसिएशन की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, अरविंद सेमवाल, अनिल गोयल, देवेंद्र उनियाल, राजेश शर्मा, जोगेंद्र कुकरेजा, आशुतोष जोशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सचिन पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बजरंग दल की ओर से शहर में जय श्री राम जय बजरंग बली आदि नारों व भजनों के बीच रैली निकाली जो गांधी चौक तक गयी।