भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस के वैलीब्रिज धरने की घोर निंदा की। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर वैलीब्रिज बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने वैलीब्रिज पर धरना दिया जिसकी भाजपा मसूरी ंमंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने घोर निंदा की व कहा कि एक सप्ताह पूर्व मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग व मसूरी वन प्रभाग के अधिकारियों को वैलीब्रिज बनाने के निर्देश दे दिए थे व उसके बाद वहां पर कार्य शुरू हो चुका था।
भाजपा मंडल मसूरी के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जब वैलीब्रिज का कार्य शुरू हो गया तब वैलीब्रिज निर्माण के लिए कांग्रेस का धरना केवल मीडिया में आने व जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए किया गया जो खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि वहां पर वन विभाग की आपत्ति थी जिसका तत्काल निदान किया गया व वहां पर कार्य शुरू हो चुका है जिसके तहत उसका बेस बनाने व झाडियों को काटा गया है। उन्होंने कहा कि 14 गाड़ी सामान ऋषिकेश से मसूरी वैलीब्रिज बनाने के लिए लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी जनता की हर समस्या का समाधान करते है, व हर समस्या का तत्काल समाधान करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ लोगों व आम जनता को भ्रमित करने के लिए धरना दिया। वहीं मंत्री गणेश जोशी पर एआई से बने पोस्टर बनाये गये जिनकी जितनी निंदा की जाय कम है, व चेताया कि अगर इस तरह के कार्य पुनः किए जायेगे तो न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता व सरकार मसूरी, उत्तराखंड व देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं शीघ्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दिल्ली हाइवे का लोकार्पण होने वाला है जिससे मसूरी में पर्यटकों की संख्या बढेगी जिसका लाभ मसूरी के व्यवसायियों को मिलेगा।