झूलाघर पर स्पोर्टस स्टोर हॉल ऑफ फेम का उदघाटन किया

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। शहीद स्थल झूलाघर पर खेलों से संबंधित सामग्री एक स्थान पर उपलब्ध करवाये जाने के लिए हॉल ऑफ फेम स्टोर खोला गया जिसका उदघाटन पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन िंसह मल्ल ने रीबन काट कर किया।
पर्यटन नगरी में स्पोटर्स से जुडी सामग्री एक स्थान पर नहीं मिल पाती थी जिस कारण लोगों को देहरादून जाना पड़ता था, शहर की इस कमी को पूरा करने के लिए तीन युवाओं सुनील मेहरा, सोहन व अनुराग ने मिलकर एक स्पोटर्स स्टोर हॉल ऑफ फेम खोला, अब मसूरी वासियों को खेलों से जुडी सभी प्रकार की सामग्री, खेल उपकरण, कपडे जूते आदि सभी यहां उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान में खेलों की सामग्री के साथ ही शरीर को ताकत प्रदान करने वाले, उत्पाद भी किरन रस्तोगी के सहयोग से रखे गये है। इस मौके पर पूर्व विघायक जोत सिंह गुनसोला, मन मोहन मल्ल, उमेद सिंह मेहरा, सभासद पवन थलवाल, पूर्व सभासद कमल कैंतुरा, अरंविदं गुसांई, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, नरेंद्र पडियार, मनोज रेंगवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, सतीश डौंडियाल, प्रमिला पंवार, पुष्पा पडियार, सीता पंवार, देवी गोदियाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।