मसूरी। नगर पालिका सभागार में तंबाकू लाइसेंसिंग टीएपीएस पर प्रवर्तन अधिकारियों की प्रशिक्षण व परामर्श कार्यक्रम बालाजी सेवा संस्थान देहरादन के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर संस्था के प्रमुख अवधेश कुमार ने तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग पर अपना संबोधन दिया व इसके महत्व और अबतक की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिग पर काम करने में नगर पालिका व अन्य अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने तंबाकू नियंत्रण में किए गए कार्यों और उठाये गये कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नियामक संस्थाओं के साथ मिलकर मसूरी शहर में तंबाकू की बिक्री को कम करने के लिए काम करेंगे। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी में तंबाकू नियंत्रण के लिए पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। इस मौके पर वाइटल स्ट्रेटजीज के निदेशक डा जे सिंह राणा ने भारत से तंबाकू बोझ का महामारी विज्ञान एंव तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग की आवश्यकता, चुनौतियां और तंबाकू नियंत्रण के लिए उठाये जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रबंधक एवं नीति कार्यान्वयन वाइटल स्ट्रेटजीज यूएसए मॉर्गन क्रेहर ने वैश्विक तंबाकू विक्रेता नीति के बारे में जानकारी दी। राज्य कार्यक्रम प्रबंधक बालाजी सेवा संस्थान देहरादून की ममता थापा ने एनटीसीपी और कोटपा 2023का अवलोकन किया। वरिष्ठ कर अधिकारी नगर निगम ऋषिकेश भारती ने ऋषिकेश में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग के क्रियान्वयन पर अनुभव साझा किए। मसूरी उत्तराखंड में दूसरा शहर बनने जा रहा है जहां तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग लागू की जाएगी। जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और तंबाकू नियंत्रण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, मार्गन क्र्रेहर, भारती, प्रदीप आनंद, अजीत सिंह तोमर, अवधेश कुमार ममता थापा, अजीत सिंह जस्सर, आदि मौजूद रहे।
