मसूरी वन प्रभाग ने रिखोली बीट आरक्षित वन क्षेत्र से अवैघ निर्माण हटाया व भूमि को कब्जे में लिया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग की टीम ने रिखोली बीट के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 7 में अतिक्रमण की गयी वन भूमि से अवैध रूप से किए गये निर्माण व अतिक्रमण हटा कर भूमि को कब्जे में लिया।
रिखोली बीट में आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग मसूरी की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची व आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा की गयी वन विभाग की भूमि पर से अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाया व भूमि को कब्जे में ले लिया। वन प्रभाग मसूरी की टीम में वन दरोगा सबला राम, वन दरोगा कुमारी इप्सा, वन बीट अधिकारी हरेंद्र सिंह वन बीट अधिकारी दलवीर सिंह सजवाण, वन आरक्षी आस्था बर्त्वाल, सहित नरेंद्र सिंह, मुलायम पयाल आदि मौजूद रहे।