विंटर लाइन कार्निवाल के तहत कथक व लोकनृत्य कार्यक्रम प्रस्तुति।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल के अंतिम दिन दिन में लोक कलाकारों, कथक नृत्य के नाम रही वहीं रात्रि कार्यक्रम हिमालय नाद व वालीवुड गायक निखिल डि सूजा के नाम रही।
गांधी चौक पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जानीमानी कथक नृत्यांगना शारदा ध्यानी ग्रुप ने कथक नृत्य के साथ उत्तराखंडी लोक गीतों का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। कथक व गढवाली लोक गीत की जुगलबंदी देखने लायक रही। जिसकी जमकर सराहना की गयी। वहीं लोक गायिका पूनम सती ने जय नंदा, स्याली भरना, माया कु मुनदुरू, हे भानु, सांंगिया, तेरी माया मां, झुमका आदि गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया वहीं राकेश खंतवाल ने शभु भोले, कुच् खास च, कौतिक जानु, क्रीम पौडर, घगारी, रूपसी आदि गीत सुनाकर श्रोताओं को नृत्य करने पर मजबूर किया। इसके साथ ही पंकज नेगी के सूफी बैंड ने भी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। वहीं दूसरी ओर कंपनी बाग में राहुल गागर ने मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।
वहीं नगर पालिका टाउन हाल में शेरे सिंगर के तत्वाधान में हिमनाद बैड ने मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं वालीवुड िंसगर निखिल डिसूजा के गीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे, उन्हांने वास्ते, मेरी बिना, ओ गुजरिया, दिल ही तो है, अंजाना अंजानी की कहानी, सोचो, शाम, तू ही है मेरी जिंदगी आदि गीत गाये।