मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का 42 वां वार्षिक खेल संपन्न, लक्ष्मी व संतोषी सदन स्ंयुक्त विजेता

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का 42वां वार्षिक खेल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्राफी संयुक्त रूप से लक्ष्मी व संतोषी सदन ने कब्जाई। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीजीपी उत्तराख्ांड अभिनव सिंह व प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने वैदिक मंत्रों व विद्यालय की प्रार्थना के साथ किया। वहीं मशाल प्रज्वलित व ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की

स्पोर्टस कप्तान दिव्या यादव व उप कप्तान कंचन जायसवाल ने सभी खिलाडियों को शपथ दिलायी। इसके बाद भव्य मार्चपास्ट किया गया। इसके बाद प्रतियोगिताए शुरू हुई जिसमें 100, 200, 400, मीटर दौड़ सबजूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। वहीं योगा, जूम्बा, बाधा दौड़ व ड्रिल लेजियम की प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि अभिनव सिंह ने कहा कि देश का भविष्य बालिकाओं को है, मसूरी इंटरनेशन स्कूल की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम दिखाई देता है। उन्होंने प्रधानाचार्या शालू बब्बर व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इन छात्राओं का प्रदर्शन देश के उज्जवल भविष्य को दर्शाता है। प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्राफी लक्ष्मी व संतोषी सदन ने कब्जाई। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये।