मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का पहली बार मसूरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया व उन्हें भाजपा मसूरी मंडल, भाजयुमो मसूरी शाखा सहित भाजपा के प्रकोष्ठों ने सम्मानित किया गया।
राधाकृष्ण मंदिर में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपुलव मैंदोली पहुंचने पर जोरदार आतिशबाजी की गयी व सभागार में उनका स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें यह दायित्व दिया। उन्होंने कहाकि मेरा कर्तव्य बनता है कि आगामी एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होने है जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है व यूथ की एक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश की सभी सत्तर विधानसभाओं में सभी बूथां पर युवाओं की प्रमुख भूमिका रहे इसका प्रयास किया जायेगा व यही प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश का संचार हो प्रदेश के मुख्यमंत्री भी युवा है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में लगातार आगे बढ रहे हैं व वर्ष 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगे। उन्हांने सभी युवा मोर्चा के साथियों का मसूरी में स्वागत करने पर धन्यवाद किया, जिसमें मुख्य भूमिका विधि प्रकोष्ठ के संयोजक आर्यनदेव उनियाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व मसूरी मंडल का भी विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजयुमो मसूरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र रावत रब्बू, प्रदेश युवा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक आर्यनदेव उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, आशीष जोशी, सचिन पंवार, प्रमिला नेगी, पुष्पा पडियार, पुष्पा पुंडीर, राधा आनंद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
