दीपावली के अवकाश व उसके बाद पडे दो दिन के अवकाश के कारण मसूरी में उमड़े पर्यटक, व्यवसायियों के चेहरे खिले

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पर्यटन नगरी में दीपावली व उसके बाद दो दिनों के अवकाश होने के चलते इस बार बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ेे जिससे व्यवसायियों के चेहरे खिल गये। इस बार जितनी संख्या में वीक एंड पर पर्यटकों ने मसूरी का रूख किया उतने पीक सीजन में भी नहीं आये। मसूरी घूमने आये पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या मुस्लिम पर्यटकों की रही।
पर्यटन नगरी मसूरी घूमने आने के लिए मैदानी क्षेत्रों से मसूरी सबसे नजदीक व सुरक्षित पर्यटक स्थल माना जाता है जहां पर क्राइम जीरो रहता है। बरसात के बाद मौसम के खुल जाने पर पर्यटकों का रूख पहाड़ों की रानी मसूरी की ओर हो गया। हालांकि दीपावली पर अच्छी संख्या में पर्यटक आये जिसमें सबसे अधिक संख्या मुस्लिम पर्यटकों की रही लेकिन दीपावली समाप्त होने के बाद दो दिन के अवकाश होने पर जिस तेजी से पर्यटक मसूरी आये उसकी यहां के पर्यटन व्यवासाय से जुड़े लोगों को उम्मीद नहीं थी। दीपावली के बाद पडे अवकाश्ज्ञ में जिस तरह से पर्यटक उमड़े उससे व्यवसायियों के चेहरे खिल गये जबकि उम्मीद नहीं थी, व्यवसायियों का मानना था कि पहले अक्टूबर में नवरात्रों, दशहरे के समय पर्यटक बड़ी संख्या में आता है लेकिन इस बार अचानक इस बार दीपावली में बड़ी संख्या में पर्यटक आये व मालरोड सहित पर्यटक स्थलों पर सीजन जैसी भीड़ नजर आयी। इस संबंध में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कहना था कि इस बार दीपावली के दौरान अच्छी संख्या में पर्यटक आये लेकिन उससे अधिक दीपावली के बाद आये जिस कारण मसूरी के होेटल अस्सी प्रतिशत तक पैक हो गये व मालरोड पर सीजन जैसी चहल पहल नजर आयी जो मसूरी के पर्यटन के लिए बहुत अच्छा रहा। पर्यटकों ने जमकर यहां के खुशगवार मौसम का आनंद लिया केवल थोड़ा कमी पुलिस प्रशासन व प्रबंधन की रही जिसमें कारण पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। इन दिनों होटलों की आमद 80 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि यह वीक एंड पर तो पर्यटक आता ही है लेकिन इस बार दीपावली व उसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से यह मसूरी के व्यवसायियों को खुशी देने वाला रहा। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, स्कूटी, रिक्शा, सहित पर्यटन से जुड़े सभी व्यवसायियों का कारोबार अच्छा चला। उन्होंने कहा कि केवल यातायात नियंत्रण में कमी रही चौक चौहरों पर पुलिस नजर नहीं आयी जिसका खामियाजा जाम के रूप में देखने को मिला। इसके अलावा सभी व्यवसायियों को कारोबार अच्छा रहा व पर्यटकों ने यहां के मौसम व प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। अचानक सीजन चढने से मसूरी के आस पास के पर्यटक स्थलों में खासी भीड़ रही। वहीं मालरोड पर बड़ी संख्या मे पर्यटक चहलकदमी करते दिखें व मालरोड के किनारे लगी बैंचों पर बैठ कर मसूरी के मौसम व दून घाटी के विंहगंम दृश्य का आनंद लेने के साथ ही विंटर लाइन का भी आनंद लेते रहे।