मसूरी। सातवीं स्वर्गीय सुनील रावत स्मृति सेवान एं साइड तीन दिवसीय डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता का शुभांरंभ पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर 16, 40प्लस व ओपन वर्ग में आयोजित की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यो कीे टीमें प्रतिभाग कर रही है।
फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जूनियर वर्ग का किक्स अकादमी बनाम मैनचेस्टर सिटी के बीच खेला गया जिसमें किक्स अकादमी ने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, दूसरा मुकाबला किक्स अकादमी बनाम संबोटा स्कूल के बीच खेला गया जिसमें कि किक्स अकादमी ने संबोटा स्कूल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मैच मिनरवा एफसी ए बनाम कासा एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें कि कासा एकेडमी ने मिनरवा एफसी ए को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथा मैच शिवा बनाम भट्टा के बीच खेला गया जिसमें कि शिवा ने भट्टा को 2-0 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पांचवां मैच मिनरवा एफसी बी बनाम संपतास के बीच खेला गया जिसमें कि संपतास ने मिनरवा एफसी बी ने पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में मंच संचालन अनिल ंिसह अन्नू व परविंद रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका में राहुल रांगड, मानिक थापा, नीम्बू, राहुल कठैत, सुनील मेहरा, मनवीर बर्त्वाल, रोहित कैन्तुरा ने किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल रेफरी सैमुअल चंद्र, अजय मार्क, गिरिराज उनियाल, मानक चमोली, वीरेंद्र पंवार, प्रकाश राणा, मनोज गर्ग, सुरेंद्र रावत, समिति के सदस्य नरेंद्र रावत, नरेंद्र थापा, सुशील नेगी, स्वराज राणा, रवीन्द्र रावत, राहुल रांगड, मनोज थापा, अनिल सिंह अन्नू, मनोज, कमलेश, मनवीर बर्त्वाल, हिमांशु सजवाण, सुरेश सुखौती, दीपक मेहर, पदम थापा, आदि उपस्थित रहे।

