इनोवेशन चैलेंज और युवा स्टार्टअप कार्यशाला में युवा व्यवसायियों ने अपने अनुभव साझा किए। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। कुलडी स्थित तिलक लाइब्रेरी में इनोवेशन चैलेंज और युवा स्टार्टअप कार्यशाला का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के उभरते हुए युवा स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पाेरेट इनोवेटर्स और युवा उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए देश के युवाओं की बौद्धिक क्षमता और नवाचार को राष्ट्र-निर्माण से जोड़ना है। अपने अनुभव साझा करने के साथ-साथ युवाओं ने स्टार्टअप्स और नए बिजनेसेज के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से भी अवगत कराया। युवा इनोवेटर्स ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार की नीतियों की सराहना की और साथ ही कुछ सुझाव भी साझा किए, जिससे आने वाले समय में सरकारी योजनाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक और अधिक पारदर्शी तरीके से हो सके।

सेवा संकल्प अभियान का लक्ष्य यही है कि हम अपने युवाओं और मध्यम वर्ग के विचारों को सुनें, उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें अपनाकर देश को एक विकसित राष्ट्र बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी युवा स्टार्टअप प्रोफेशनल्स और इनोवेटर्स को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रजत अग्रवाल, नरेंद्र मेलवान, अनीता धनाई  जगजीत कुकरेजा, कमला थपलियाल, अरविन्द सेमवाल, विजय बिन्दवाल, सोनू,  कुलदीप,  राजीव अग्रवाल सहित युवा स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पाेरेट इनोवेटर्स और युवा उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।