मसूरी। मसूरी वन प्रभाग ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मसूरी वन प्रभाग कार्यालय से बाईक रैली निकाली जिसे हरी झडी दिखा कर डीएफओं डीपी बलूनी ने रवाना किया जो मालरोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर संपन्न की गयी।
मसूरी वन प्रभाग में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी, जो बालाहिसार, किंग्रेग, लाइब्रेरी मालरोड, शहीद स्थल, इंदमणी बडोनी चौक, कुलड़ी होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। रैली का उददेश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ उनका संरक्षण करने के साथ ही उनके प्रति संवेदनशीलता का व्यवहार रखने के प्रति जागरूकता करना है। इसके साथ ही मसूरी वन प्रभाग ने पूरे क्षेत्र में रायपुर रेंज, कैपटी, देवलसारी, सुमनक्यारी, में भी वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता रैलियां स्कूली छात्रों के सहयोग से निकाली गयी वहीं सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि अक्टूवर का पहला सप्ताह वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है जो सभी रेंजों में मनाया जा रहा है जिसके तहत रेैलियां, वर्कशाप, ट्रैकिंग,गोष्ठियां आदि की जायेंगी। मसूरी वन प्रभाग में भी वन जन्तुओं की सुरक्षा के लिए रैली निकाली गयी ताकि आम नागरिक उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो। इस मौके पर रेंज अधिकारी महेंद्र चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।