सेवा संकल्प अभियान के तहत घनानंद में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज में बच्चों के बीच भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी व बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के बारे में बताया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज पंहुचे व वहा पर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता करवायी गयी व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के बारे में बताया व कहा कि उनके नेतृत्व में जिस तरह देश दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है ऐसे में भारत आत्म निर्भरता की ओर भी बढ रहा है उन्होंने इस मौके पर बच्चों से वार्ता भी की व उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आने वाले देश का भविष्य है इसलिए इनको सभी मार्ग दर्शन की जरूरत है जिसे यहंा के शिक्षक बच्चों को आगे बढाने का कार्य कर रहे है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि उनियाल सहित शिक्षक मौजूद रहे।