मसूरी। मसूरी में लगातार बढ रहे जाम व नो पार्किग जोन में खडे होने से हो रही परेशानियों को देखते हुए व बढती अव्यवस्था की शिकायतों पर आरटीओ विभाग, नगर प्रशासन, पुलिस व पालिका ने संयुक्त अभियान चला कर 70 से अधिक स्कूटियों का चालान किया व 15 से अधिक स्कूटियों को सीज किया।
इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मसूरी में कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि मसूरी में रेंटल बाइकें नो पार्किग जोन में खडी कर दी जाती है, व रेटल बाइकों के संचालक बिना जिम्मेदारी के बाइकें दे देते है जिससे शहर की व्यवस्था खराब जो जाती है व जाम लग जाता है। जिसके खिलाफ लगातार मसूरी से शिकायतें मिल रही थी व पर्यटक भी विभिन्न माध्यमों से शिकायतें कर रहे थे जिस पर संभागीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई की जिसमें 15 से अधिक वाहनों को सीज किया गया व 70 से अधिक वाहनों व दुपहियों का चालान किया गया व सीज वाहनों को नगर पालिका के वाहन से पालिका कार्यालय भेजा गया। चालान किए गये वाहनों में जिनके लाइसेंस समाप्त हो गये, कागज पूरे नहीं है व नियत स्थान से संचालित नहीं किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों का चालान किया गया उनका लाइसेंस निरस्त किया जायेगा ताकि आगे व्यवसाय न कर सकें व अगर करे तो ज्युडिशियल तरीके से करें कागज पूरे रखें। दो दुपहिया नाबालिगों के किए जो वाहन चला रहे थे, जबकि मांता पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए उनके वाहन भी सीज किए गये। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोग जागरूक हो सकें। व जिन वाहनों को सीज किया गया है उनके लाइसेंस करने की संस्तुति की जायेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार उपेंद्र सिह राणा ने कहा कि मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुधारने के तहत चालान की कार्रवाई की गयी जिसमें सत्तर से अधिक वाहनों का चालान किया गया व आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर भी मौजूद रही।