पर्यटकों का स्कॉर्पियों वाहन खाई में गिरा पांच घायल।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गज्जी बैंड के समीप एक ’स्कॉर्पियो एन वाहन संख्या यूपी 14 जीएच 0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार बताए गए।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस एवं फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम के अथक प्रयासों से वाहन में सवार सभी पांचों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वाहन में सवार व्यक्तियों में उज्जवल त्यागी, पुत्र ओम त्यागी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, चिराग त्यागी, पुत्र शिव कुमार त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, अभिषेक त्यागी, पुत्र ओम राज त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, यश त्यागी, पुत्र अमित त्यागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हनी त्यागी, पुत्र संजीव त्यागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश थे। सभी पांचों व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। प्रकरण में आवश्यक अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।