पुलिस ने चलाया ऑनलाइन साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। देश भर में साइबर अपराधों की रोकथाम करने के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने लंढौर अंडाखेत में आम जनता को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगायी जा सके व आम जनता को इन अपराधो से बचाया जा सके। जानकारी देते हुए एसएसआई सत्येंद्र सिंह राठी ने बताया कि देश भर के साथ ही जनपद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऑन लाइन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत मसूरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि लंढौर क्षेत्र के अंडाखेत में क्षेत्र की जनता जिसमें अधिकरत मजदूर व कमजोर वर्ग के लोग है उन्हें ऑन लाइन साइबर अपराधों के बारे में बताया गया। ऑनलाइन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत स्थानीय लोगों को ऑनलाइन साइबर अपराध के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं रोकथाम के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को ऑनलाइन साइबर अपराधो से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया व स्थानीय लोगों को साइबर अपराध से सुरक्षित रहने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों में संदिग्ध एकाउंट, एटीम प्रमुख है जिसमें आम आदमी फंस जाता है व उनकी मेहनत की कमाई चली जाती है। इससे बचने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया व सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आहवान किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान, एसएसआई सत्येंद्र राठी, एसआई आरके बमोला लंढौर, एसआई संयुक्ता रावत कुलडी क्षेत्र मौजूद रही।