मसूरी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के प्रति हीन भावना रखने एवं गरीब लोगों का शोषण करने वाले मसूरी एसडीएम को हटाने व उनके सभी कार्यो की जांच करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मसूरी एसडीएम संवैधानिक दायित्वों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं, व 22 अगस्त को मसूरी गोलीकांड दो सितंबर कोहोने वाले समारोह की तैयारियों की बैठक में आंदोलनकारियों को न बुलाकर घोर अपमान किया गया है। तथा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों व पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रहे हैं, वहीं सरकारी बैठकों की सूचना भाजपा पदाधिकारियों की ओर से दी जाती है। ज्ञापन में एसडीएम मसूरी को हटाने, खनन एवं अवैध मिर्माण की शिकायतों की निष्पक्षता से जांच करने, मसूरी विंटर लाइन, कार्निवाल 2025 के घोटाले की जांच करने, गरीब पटरी व्यापारियों को गैर कानूनी ढंग से हटाने की जांच करने, गत वर्ष 15 व 16 सितंबर को मसूरी मंे आयी आपदा में मदद कार्यो की जांच करने, एसडीएम को नागरिकों द्वारा दिए गये पत्रों पर की गयी कार्रवाई की जांच करने की मांग के साथ ही राज्य निर्माण आंदोलनकारियों से संबंधित कार्याे व आयोजनों से अलग रखने की मंाग की गयी है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के संरक्षण कमल भंडारी, आरपी बडोनी, पूरण जुयाल, संजय टम्टा, गोविदं प्रसाद नौटियाल थे।